बहराइच: परसौरा के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक व्यक्ति की हुई मौत, 7 लोग हुए घायल
जिले के परसौरा के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हो गए। सभी का इलाज अस्पताल में जारी है। सभी ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर रिसिया इलाके में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे। तभी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे एक की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए।