बहराइच: कानूनगोपूरा इलाके में सिकंदर मूवी देखने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, 7 लोग हुए घायल
जिले के कोतवाली नगर इलाके में कानूनगोपूरा इलाके में सिकंदर मूवी देखने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के सात लोग चोटिल हुए हैं। वहीं पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस जाच में जुट गई है। कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।