डिंडौरी: डिंडौरी की महिला ने ज़मीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय में लगाई कार्रवाई की गुहार
डिंडौरी निवासी महिला ने जमीन विवाद को लेकर बुधवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दोषी के ऊपर कार्यवाही करने की गुहार लगाई। दरअसल महिला ने बताया कि जमीन मालिक के द्वारा जमीन बेचने के उपरांत जमीन पर फिर से कब्जा कर लिया गया है और विवाद किया जा रहा है जिसके चलते कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए न्याय की गुहार लगाई है ।