दरभंगा: अगस्त में दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे बिहार के राज्यपाल
मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में स्थापित उदयनाचार्य पीठ एवं वीएसजे कॉलेज, राजनगर मधुबनी के संयुक्त तत्त्वावधान में आगामी 28 अगस्त, 2025 को जुबली हॉल में "प्राचीन एवं आधुनिक दण्ड-व्यवस्था : एक विमर्श" विषय पर हाइब्रिड मोड में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। यह जानकारी शनिवार की शाम 5.30 बजे विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी।