दरभंगा: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने समाहरणालय स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दरभंगा, समाहरणालय परिसर स्थित मिशन शक्ति योजना अन्तर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर(OSC) का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया और विभिन्न सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली। यह जानकारी शनिवार की शाम 5 बजे दी गई