दरभंगा: दरभंगा इंडियन एकेडमी ऑफ पेडिएट्रिक्स के अध्यक्ष के नेतृत्व में ORS के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया
दरभंगा इंडियन एकेडमी ऑफ पेडिएट्रिक्स के अध्यक्ष डॉ के एन मिश्रा, दरभंगा एन एन एफ के प्रसिडेंट डॉक्टर मनीशंकर और शिशु रोग के विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार के नेतृत्व में शिशु विभाग के इनडोर और आउटडोर में ओ.आर.एस. के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को दोपहर 2:30 बजे चलाया गया। जिसमें कई डॉक्टर एवं मेडिकल के स्टूडेंट शामिल हुए।