दरभंगा: दरभंगा के दिल्ली मोड़ के पास ROB निर्माण में आ रहे अतिक्रमण को हटाने पहुंची पुलिस बल
दरभंगा के दिल्ली मोड़ के पास बन रहे ROB निर्माण के रास्ते में आ रहे अतिक्रमण को खाली करने के लिए शनिवार की सुबह 10 बजे दरभंगा एसडीएम के साथ ही विश्वविद्यालय थाना एवं सदर अंचलाधिकारी के साथ ही कई पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। जिनके द्वारा रास्ते में आ रहे अतिक्रमण को खाली करने का काम किया गया। तो वहीं कई लोगों ने कहा कि हमलोग के पूर्वज वर्षों से यही रहते है।