दरभंगा: राजस्व मंत्री ने शुभंकरपुर में निर्माणाधीन विद्युत शवदाहगृह का किया निरीक्षण, जल्द होगा उद्घाटन
एनडीए सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचा रही है। गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। ये बातें बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कही। इस बात की जानकारी मंत्री के द्वारा शनिवार की दोपहर 3:30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दरभंगा के मीडिया को प्रदान की गई।