दरभंगा: समाहरणालय में सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
समाहरणालय स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में सांसद डॉ.गोपालजी ठाकुर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक पटेल ने पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सांसद को सभी बिंदुओं से अवगत कराया। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा कई बातों की जानकारी दी। इस बात की जानकारी जिला जनसंपर्क ने शनिवार की शाम 4.30 बजे दी।