खानपुर: खानपुर क्षेत्र के भीमसागर में पातले पीर दरगाह के पास देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, चार गंभीर घायल
खानपुर क्षेत्र के भीमसागर में पातले पीर दरगाह के पास देर रात हुई सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सारोला कलां थाना पुलिस ने आज रविवार को सुबह 7 के लगभग बताया कि पतले पीर दरगाह के पास देर रात बस द्वारा लोगों को कुचल दिया गया जिसके चलते सड़क हादसे में कोटा जिले के रामगंजमंडी निवासी हामिद खान की मौके पर ही मौत हो गई ।