दादरी: सेक्टर-82 में नोएडा प्राधिकरण ने विभिन्न विकास कार्यों का भव्य शिलान्यास व लोकार्पण किया, विधायक पंकज सिंह रहे मौजूद
नोएडा के सेक्टर-82 में मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भव्य शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम के साथ नोएडा के विधायक पंकज सिंह मौके पर मौजूद रहे। विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण विधिवत रूप से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक पंकज सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।