✨ विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का भव्य शुभारंभ! ✨
भव्य एवं गरिमामय समारोह के बीच माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने 22 नवंबर 2026 को विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार, विभिन्न विभागों के माननीय मंत्रीगण, सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी, सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री द्वारा मेले की आधिकारिक वेबसाइट एवं चैटबॉट का लोकार्पण भी किया गया।
आस्था, संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक विरासत का अद्भुत संगम सोनपुर मेला श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। जिला प्रशासन द्वारा मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
#SonpurMela2026 #HariharKshetra #Saran #BiharTourism #जिला_प्रशासन_सारण
Saharsa, Bihar | Nov 22, 2026