#बालोतरा: ‘‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’’ जन-जागरूकता अभियान
बालोतरा पुलिस द्वारा पेंशनर्स को साइबर अपराधों से बचाव के लिए किया गया जागरूक।
डिजिटल अरेस्ट, निवेश और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के बताए प्रभावी उपाय।
पैम्फलेट वितरण के साथ पेंशनर्स को दिलाई साइबर सुरक्षा की प्रतिज्ञा।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री राकेष कुमार आरपीएस, थानाधिकारी पुलिस थाना साइबर बालोतरा के सुपरविजन में जिले में सितंबर माह में चलाए जा रहे ‘‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’’ जन-जागरूकता अभियान के तहत बालोतरा शहर स्थित पेंशनर्स समाज भवन के सभाकक्ष में पेंशनर्स के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत पेंशनर्स को डिजिटल अरेस्ट, निवेश ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए तथा जागरूकता पैम्फलेट वितरण के साथ साइबर सुरक्षा की प्रतिज्ञा दिलाई।
@policerajasthan
#CyberSurakshitRajasthan #BalotraPolice #CyberSecurity #CyberAwareness #CyberCrime
Barmer, Rajasthan | Sep 23, 2026