चकरनगर: सिरसा गांव में ग्रामीणों को मच्छरों के लार्वा दिखाए गए, शिविर लगाकर दी गई सलाह
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार शाम 4 बजे तक ग्राम सिरसा में हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों को मच्छरों के लार्वा दिखाए और उनके पनपने से रोकने के उपाय बताए। टीम ने जलभराव वाले स्थानों की नियमित सफाई और पानी की निकासी पर जोर दिया। ग्रामीणों को बर्तन, टायर, कूलर व गड्ढों में पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई।