बाराचट्टी: डॉक्टर पंकज कुमार गुप्ता अपहरण-डकैती कांड: 11 साल से फरार आरोपी औरंगाबाद से गिरफ्तार
बाराचट्टी (गया)। वर्ष 2015 के बहुचर्चित गया शहर के जाने माने डॉक्टर पंकज कुमार गुप्ता अपहरण एवं डकैती मामले में बाराचट्टी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में करीब 11 वर्षों से फरार चल रहे सजायाफ्ता आरोपी सुनील कुमार सिंह (50 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के कथरुबा का रहने वाला है।