बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाने के पुलिस में ग्राम सुरौंधा से और ग्राम मखरौर से दो शराबी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष एस आई सुमन कुमार ने शुक्रवार को शाम 4:00 बजे बताया कि पुलिस ने ग्राम सुरौंधा और मखरौर से दो शराबी को गिरफ्तार किया है। सोनू कुमार और राजेश कुमार दोनों को न्यायिक हिरासत में पेश किया गया।