किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा संचालित आत्मा योजना के अंतर्गत गुरूवार को जिला कार्यालय में महिला किसान दिवस के अवसर पर विशेष कृषि संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को सराहते हुए उन्हें टिकाऊ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल खेती की तकनीकों के प्रति जागरूक करना रहा। संगोष्ठी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई लगभग 65 से 70 महिला किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की।
महिला किसानों द्वारा जैविक एवं उन्नत कृषि तकनीकें अपनाने के संकल्प के साथ हुआ। कृषि विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया कि भविष्य में भी महिला कृषकों के सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए इस तरह के प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाएगा।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#shivpuri
7 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 15, 2026