कानपुर: ग्वालटोली में दर्ज फर्जी आधार कार्ड केस में पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी की जमानत याचिका खारिज
जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को फर्जी आधार कार्ड से नाम बदलकर हवाई यात्रा करने के मामले में कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी। एमपी एमएलए सेशन कोर्ट ने इस मामले को बेहद ही गंभीर अपराध बताया है। इरफान के खिलाफ ग्वालटोली थाने में वर्ष 2022 में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।