कानपुर: कल्याणपुर के इंदिरा नगर में बस ने गर्भवती कल्ली को कुचला, सड़क पर पेट से निकले 6 बच्चे, मुकदमा दर्ज
कल्याणपुर के इंदिरा नगर में तेज रफ्तार बस ने गर्भवती फीमेल डॉग कल्ली को कुचल दिया,जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में कल्ली का पेट फट गया और सड़क पर 6 बच्चे पेट से बाहर आ गए। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडे ने जानकारी दी एनजीओ संचालक विवेक तिवारी की तहरीर पर बस चालक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।