कानपुर: कानपुर में बारिश का येलो अलर्ट,धान की फसल को होएगा फायदा
चीन में आए यागी तूफान का असर शहर में देखने को मिल रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे के अनुसार औसत से ज्यादा बारिश रिकार्ड की जा रही है,जिससे धान की फसल को फायदा होने वाला है।शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश हो रही है।