कानपुर: कोहना पुलिस ने दो वारंटी को अरेस्ट किया, न्यायलय से जारी हुआ था एनबीडब्ल्यू
कोहना थाने की पुलिस ने दो वारंटी को गिफ्तार किया है। पुलिस ने हमजा गुरु को एल्डोराडो अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 308 से और अंशु को मन्नीपुरवा से गिरफ्तार किया है। हमजागुरु और अंशु के खिलाफ कोर्ट से NBW जारी हुआ था। दोनों ही लंबे समय से न्यालय के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे। वारंटी हमजागुरु धारा 138 एनआई एक्ट के तहत आरोपी है, तो वहीं अंशु जुआ के मामले में आरोपी है।