कानपुर: बरसात को देखते हुए ग्रीन पार्क में किए गए पुख्ता इंतजाम,मंगाए गए नए कवर, ड्रेनेज सिस्टम भी किया गया दुरुस्त
27 सितंबर से शहर के ग्रीनपार्क में भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच खेला जाना है। बारिश को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे मैदान के लिए नए कवर मंगाए गए हैं और ड्रेनेज सिस्टम को भी दुरुस्त किया गया है। नोएडा में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच हो रहे मैच में बारिश ने खलल डाल दिया। बचाव के पुख्ता इंतजाम न होने से आयोजकों की किरकिरी हुई।