बनखेड़ी: किसानों को दलहन उत्पादन की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण और आदान सामग्री वितरित
बनखेड़ी । कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर द्वारा संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन (सीएफएलडी) दलहन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम परसवाड़ा, निमरमुन्डा, शिवपुर एवं कन्वार में किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें चयनित किसानों को दलहन फसलों की उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई।