जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग ने जनपद पंचायत कोरबा व करतला अंतर्गत आंगनबाड़ी भवन निर्माण और जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गुणवत्ताहीन व धीमी प्रगति वाले कार्य पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सरपंच, सचिव व संबंधित इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम सरगबुंदिया, तुमान और धोराभाटा में