सत्य निकेतन में ‘प्रशासनिक ह त्या’? 5 मंजिला PG गिरा, 4 छात्रों की मौ त… कौन है जिम्मेदार?
Description:
दिल्ली के सत्य निकेतन में 6 सितंबर की दोपहर एक 5 मंजिला बॉयज़ PG अचानक भरभराकर ढह गया। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
लेकिन सवाल सिर्फ एक इमारत के गिरने का नहीं है। सवाल है कि अगर इमारत दशकों पुरानी और जर्जर थी, तो वहां अवैध निर्माण और बेसमेंट में खुदाई कैसे चल रही थी? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी? और हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर सामने आए चश्मदीद के दावे कितने गंभीर हैं?
इस पूरी घटना ने दिल्ली में छात्रों के लिए सुरक्षित हॉस्टल और PG व्यवस्था, प्रशासनिक निगरानी और जवाबदेही पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रियाओं के बीच असली सवाल यही है—इस हादसे की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
देखिए पूरी कहानी और समझिए सत्य निकेतन हादसे के पीछे उठ रहे बड़े सवाल।
#Delhi #SatyaNiketan #DelhiNews #DelhiBuildingCollapse #SatyaNiketanNews #PGCollapse #DelhiAccident #DelhiPolice #MCD #DelhiGovernment #StudentSafety #HostelSafety #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #ViralNews #News #Truth #Accountability
Bihar, India | Sep 6, 2026