राहतगढ़: पीएम श्री हाई स्कूल खेजरा माफ़ी में शिक्षकों ने लगाई टीएलएम प्रदर्शनी, विद्यार्थियों को दी शैक्षणिक जानकारी
विकासखंड राहतगढ़ स्थित पीएम श्री हाई स्कूल खैजरामाफी में शासन के निर्देशानुसार शिक्षकों द्वारा टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में शिक्षकों द्वारा स्वयं तैयार की गई विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य दिनेश राय ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया तथा विद्यालय के छात