गया टाउन सीडी ब्लॉक: अमानत अभियान: आरपीएफ ने यात्री का छूटा सामान सुरक्षित लौटाया
गया। रेलवे सुरक्षा बल, गया ने ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री का प्लेटफॉर्म पर छूटा बैग सुरक्षित बरामद कर उसे सुपुर्द कर दिया। महाबोधी एक्सप्रेस (12397 अप) से गया से डीडीयू जा रही यात्री शीतल चेतन वंजा का नीले रंग का पिट्टू बैग जल्दबाजी में प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर छूट गया था। इसकी जानकारी आज दिनांक 22 अगस्त शनिवार की शाम 4 बजे दी गई है।