अमरपुर: सोनार की दुकान में लाखों की चोरी, शटर टेढ़ा कर हुई; बंटवारे के वीडियो पर फॉरेंसिक जांच की मांग
Amarpur, Banka | Aug 6, 2026 सोनार की दुकान में शटर टेढ़ा कर लाखों की चोरी, जंगल में बंटवारे का वीडियो आया सामने; फॉरेंसिक जांच की मांग अमरपुर। पवई बाजार स्थित मां पापहरनी ज्वेलर्स में चोरों ने शटर टेढ़ा कर दुकान के अंदर घुसकर लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अमरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।