लखीसराय: लखीसराय में अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं कर रही हैं वट सावित्री पूजा
शनिवार को लखीसराय के शहरी इलाके में बट सावित्री व्रत को लेकर श्रद्धा भक्ति और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला. सुबह से ही नव विवाहित एवं सुहागिन महिलाएं सज - संवरकर पूजा के लिए बट वृक्ष यानी बरगद पेड़ के नीचे पहुंच रहे हैं. पूर्वाह्न 8:45 बजे लखीसराय समाहरणालय परिसर तथा सूर्य नारायण घाट में काफी संख्या में सुहागिन महिलाएं बट वृक्ष की पूजा कर रही थी.