नारासन: मंगलौर के पास पुलिस ने दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की गई चार बाइक बरामद
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मंगलौर के पास से टांडा भनेड़ा निवासी गुलसजर और सोनू नाम के दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की गई चार बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज मंगलवार कोतवाली में खुलासा कर मामले की जानकारी दी है।