बहराइच: बहराइच-गोंडा मार्ग पर स्थित शिवनगर तिराहे पर जाम लगने से लोगों को होती है परेशानी, जल्द पुल निर्माण की मांग #jansamasya
बहराइच-गोंडा मार्ग पर स्थित शिवनगर तिराहे के पास क्रॉसिंग पर जाम लगने से लोगों को काफी समस्या हो रही है। इस मार्ग पर जाम लगने से आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस क्रॉसिंग पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाए, जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके। पुल का निर्माण न होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है।