बहराइच: ककरा नेवादा में करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात के ककरा नेवादा निवासी सुंदरपता पंखे का तार लगाते समय करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। गांव निवासी महंत यादव ने बताया कि हादसे के समय घर में कोई नहीं था। परिवार के लोग पहुंचे, तो आनन-फानन उनको निजी वाहन से जिला अस्पताल बहराइच ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।