#बलरामपुर: सभापति कृष्ण कुमार गुप्ता (केके) की पहल पर सहकारी समितियों में खाद वितरण शुरू...
मझारी व पुरैना बुलंद साधन सहकारी समितियों पर किसानों को वितरित की गई खाद...
#बलरामपुर। अध्यक्ष, साधन सहकारी समिति मझारी कृष्ण कुमार गुप्ता (केके) की पहल पर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साधन सहकारी समिति मझारी तथा साधन सहकारी समिति पुरैना बुलंद पर खाद का वितरण कराया गया।
इस दौरान किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाद उपलब्ध कराई गई। सभापति कृष्ण कुमार गुप्ता (केके) ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित व्यवस्था के अनुसार खाद प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समिति के अधिकारियों से संपर्क करें।
खाद वितरण के दौरान किसानों में संतोष का माहौल रहा और उन्होंने समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए समिति प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
#balrampur #Utraula