रायबरेली: नकफुलहा गांव के ग्रामीणों ने अवैध खनन के खिलाफ ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ डीएम से की शिकायत
कोतवाली नगर के,नकफुलहा गांव के रहने वाले दर्जनों, ग्रामीणों ने मंगलवार को,डीएम ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि,यहां खनन के ठेकेदार व खनन अधिकारी की मिली भगत से,अवैध रूप से मिट्टी की खनन की जा रही है।खेतों से मिट्टी निकाल ली गई है।ना ही उसका पैसा दिया गया है।ना ही खेतों को बराबर करवाया गया।पैसे मांगने पर उन्हें,जान से मारने की धमकी दी जा रही है।