रायबरेली: कठवारा स्थित महावीर स्कूल के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के,कठवारा स्थित महावीर स्कूल के सामने,मंगलवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने,बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया।जिसको घायल अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा,इलाज के लिए,जिला अस्पताल लाया गया है।परीक्षण के बाद,जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक संतोष सिंह ने,घायल युवक को,मृत घोषित करते हुए शव को, पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी वार्ड में रखवा दिया है।