रायबरेली: कोरिहर गांव के बाजार में अवैध रूप से बेची जा रही पन्नियों में भरी कच्ची शराब, पुलिस जांच में जुटी
गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के,कोरिहर गांव में लगने वाली बाजार में,खुलेआम अवैध रूप से बेची जा रही है,कच्ची शराब,जिसका वीडियो ग्रामीणों ने वायरल किया है।मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ तो,पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक,संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि,पुलिस टीम लगाकर मामले की जांच पड़ताल कर,आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।