जयनगर
अनुमंडल मुख्यालय के कमला रोड स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की
तरह इस वर्ष भी अन्नकुट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अन्नकुट 56 भोग महोत्सव सह महाप्रसाद लंगर का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
श्री अन्नकुट सेवा समिति राम जानकी मंदिर के डॉ. सुनील राउत, शिक्षक संजय राउत ने संयुक्त रूप से बताया कि अन्नकुट महोत्सव हिंदू धर्म की एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा है। राम जानकी मंदिर मे वर्षो पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लगभग एक दशक से समाज के सहयोग से मंदिर में भगवान को 56 प्रकार के पकवानों एवं व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाता है। इसी परंपरा के तहत राम जानकी मंदिर परिसर में भी अन्नकुट महोत्सव के अवसर पर 56 भोग का आयोजन किया गया। भगवान के समक्ष विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रत्याशी ब्रज किशोर यादव, विशंभर पूर्वे, डॉ शत्रुधन कारक, मनीष महतो, भाजपा अध्यक्ष उद्धव कुंवर, अरविंद तिवारी, ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राउत, दिनेश वर्मा, प्रोफेसर डॉ. मनोज वर्मा, पूर्व प्रमुख सूर्यनाथ यादव, नीलेश सिंह, प्रदीप यादव, अमित यादव, सुजीत यादव, सचिन चौधरी, मनीष गुप्ता समेत अन्य मौजूद थें।