बालूमाथ थाना क्षेत्र के चितरपुर ग्राम में बुधवार संध्या चार बजे एक वृद्ध महिला ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी पहचान महावीर उरांव की पत्नी सुबो देवी के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर डॉक्टर ध्रुव कुमार एवं डॉक्टर अशोक कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से वृद्ध महिला का उपचार किया गया।