मुगलसराय: टेंगरा मोड़ के समीप खड़े वाहन में पीछे से ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चालक की हुई मौत
मुगलसराय के टेंगरा मोड़ स्थित आदित्य पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार देर रात खड़े वाहन में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी मामले में आज शनिवार सुबह 07 बजे को पुलिस द्वारा बताया की घटना के बाद चालक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया गया है।