शिवहर: जिला में आज 12 स्थान पर हुई अगलगी की घटना, कोई हताहत नहीं, अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार
शिवहर जिला में जैसे-जैसे तापमान में वृद्धि हो रही है. वैसे-वैसे जिला में अगलगी की घटना में भी वृद्धि हो रही है. जिला के आज 12 स्थान पर अगलगी की घटना हुई है. जहां हजारों रुपए की क्षति हुई है. अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि शिवहर, पिपराही व तरियानी प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटना हुई है. जहां अग्निशमन वाहन पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है।