शिवहर: मद्य निषेध विभाग के संयुक्त सचिव शैलेंद्र नाथ के निधन पर डीएम कार्यालय में डीएम समेत अन्य पदाधिकारी ने किया शोक सभा
जिला पदाधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में मद्य निषेध विभाग के संयुक्त सचिव शैलेंद्र नाथ के निधन होने पर दो मिनट का मौन धारण कर संवेदना अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में उप विकास आयुक्त, अपर समाहत्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।