शिवहर: डीएम के निर्देश पर जिले की सभी गांव में जीविका दीदी के द्वारा निकाला गया मतदाता जागरूकता अभियान
जैसे-जैसे जिला में लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे जिला प्रशासन ने भी तैयारी तेज कर दी है. डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर आज शिवहर जिले की सभी गांव में जीविका दीदी के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान निकाला गया है. इस दौरान सभी लोगों से अपील की गई है कि आगामी 25 मई को सभी लोग बढ़ चढ़कर मतदान करेंगे. एक भी मतदाता छुटे नही इसका विशेष ध्यान रखें।