शिवहर: डीएम पंकज कुमार ने जिले के 70 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। डीएम पंकज कुमार ने जिले के 70 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है। डीएम ने बताया कि मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जांच की गई है। उन्होंने कहा है कि गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्र पर पंडाल का भी निर्माण किया जाएगा।