शिवहर: शिवहर रजिस्ट्री चौक से माधोपुर अनंत गांव तक 4 किलोमीटर में 24 ब्रेकर का किया गया निर्माण, एसडीएम ने दिए जांच का आदेश
शिवहर रजिस्ट्री चौक से लेकर माधोपुर अनंत गांव तक 4 किलोमीटर में 24 ब्रेकर का निर्माण किया गया है। एसडीएम अविनाश कुणाल ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सदर सीओ और RWD के सहायक अभियंता को जांच के निर्देश दिए हैं। SDM ने कहा है कि जल्द से जल्द ब्रेकर को तोड़ने का कार्य किया जाए।