शिवहर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीपीओ ने श्यामपुर भटहां और धनकौल चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है. शिवहर लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को चुनाव होना है. आज देर शाम एसडीपीओ अनिल कुमार ने जिले के श्यामपुर भटहां व धनकोल चेक पोस्ट पर पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया है और पुलिस कर्मियों के ड्यूटी चेक किया है. सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक वाहन की जांच किया जाए।