*सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ योजनाओं /कार्यो की प्रगति की समीक्षा माननीय प्रभारी मंत्री, जहानाबाद द्वारा किया गया*
*कार्य मे लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया : माननीय प्रभारी मंत्री*
आज दिनांक 28 जून, 2026 को जिला अतिथि गृह के सभागार मे माननीय प्रभारी मंत्री, जहानाबाद -सह -मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार मो. जमा खान की अध्यक्षता मे तथा जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के उपस्थित मे सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ जिले मे संचालित योजनाओं एवं कार्यो की प्रगति की समीक्षा की गई। माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जो भी पदाधिकारी अथवा कर्मी कार्य मे उदासीनता बरते है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करेंगे तथा इसकी जानकारी उन्हें भी उपलब्ध करायेगे।
समीक्षा बैठक मे माननीय मंत्री जी द्वारा सभी पदाधिकारी से बारी बारी परिचय प्राप्त किया गया। तत्पश्चात समीक्षा की गई:
@जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा द्वारा बताया गया कि मनरेगा के योजनाओं में राज्य मे दूसरे स्थान पर जहानाबाद जिला है। अगले माह से वृक्षारोपण कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा। 73 खेल मैदानो का भी निर्माण कर लिया गया है।
@माननीय मंत्री जी द्वारा जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की गई, जिसमे बताया गया कि मरीजों के लिए नया सदर अस्पताल भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जो माह दिसम्बर, 2026 तक हस्तांतरित करा दिया जाएगा। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की गई, जिसमे डी. पी. एम., स्वास्थ्य द्वारा बताया गया कि सदर अस्पताल मे जीविका द्वारा साफ सफाई व का कार्य किया जा रहा है ।
माननीय मंत्री जी द्वारा डी. पी. एम. स्वास्थ्य को नियमित रुप से सभी स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण कर सुव्यवस्थित रूप से संचालित कराने का निर्देश दिया गया ।
@ बैठक मे उपस्थित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना ने जिले के शिक्षा व्यवस्था की जानकारी उपलब्ध करायी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है तथा मध्याह्न भोजन के सफल संचालन हेतु एक व्हाट्सप्प ग्रुप भी बनाया गया, जिसमे भोजन तैयार होने का फोटो और बच्चों का खाने का फोटो तथा प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाता है। माननीय मंत्री ने इसे भौतिक रुप से जाँच करने का निर्देश दिया।
@बैठक मे जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई. सी. डी. एस. ने बताया कि आँगनबाड