*जहानाबाद जिले के काको प्रखंड अंतर्गत अमथुआ पंचायत मे "पंचायत विकास दिवस" का शुभारम्भ माननीय प्रभारी मंत्री, जहानाबाद द्वारा किया गया*
*प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को जिले 88 पंचायत मे पंचायत विकास दिवस का आयोजन*
*पंचायत विकास दिवस के अवसर पर पंचायतो मे प्रभात फेरी का भी आयोजन कर ग्रामीण को जागरूक किया गया।
आज दिनांक 28 जून, 2026 को जहानाबाद जिले के काको प्रखंड अंतर्गत अमथुआ पंचायत के धरहरा गाँव अवस्थित राजकीय अ० पिछड़ा वर्ग +2 कन्या आवासीय विद्यालय , धरहरा के परिसर मे माननीय प्रभारी मंत्री, जहानाबाद जिला सह मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार मो. जमा खान ,जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया तथा पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
पंचायत विकास दिवस के अवसर पर माननीय मंत्री ने अपने संबोधन मे बताया कि सबसे पहले शिविर मे आने वाले ग्रामीण, स्थानीय जन प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि पंचायत विकास दिवस का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों की सहभागिता है, ताकि आप सभी के समक्ष ग्राम पंचायत मे संचालित योजनाओं एवं आगामी विकास कार्यो पर परिचर्चा हो सके। इतनी बडी संख्या मे आप सभी महिलाओ की भागिदारी दर्शाता है कि हमारा बिहार प्रगति के पथ पर है। उन्होंने बताया कि किसी भी ग्रामीणों को कोई भी समस्या हो वो प्रशासन से या उनसे भी सीधा सम्पर्क करें, ताकि इसका निस्तारण अविलम्ब करा सके।
जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन मे बताया गया कि उन्हें प्रसन्नता है कि पंचायत विकास का थीम *महिला हितैषी ग्राम पंचायत* है, जिसमे काफी महिलाओ ने भाग लिया है। उन्होंने महिलाओ के स्वास्थ्य पर बल दिया और बताया कि जब आप स्वस्थ्य रहेगी तब है, एक स्वस्थ्य समाज का निर्माण कर सकती है। अगर सतप्रतिशत महिलाओ का प्रसव संस्थागत होने लगेगा तो हर एक महिला एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म देगी, इसके लिए पहले आप सभी को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। स्वास्थ्य केन्द्रो पर ना सिर्फ सफलतापूर्ण प्रसव कराया जाता है, बल्कि जन्म लेने वाले शिशु के स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए सभी प्रकार की समय पर टीकाकरण तथा अन्य सुविधा उपलब्ध कराया जाता है, जिससे एक स्वस्थ्य एवं समृद्ध समाज का निर्माण हो सकें। संस्थागत प्रश्व को सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं जीविका दीदियों के साथ स्थानीय स्तर पर बैठक कर वो स्वयं इसे सुनिश्चित करने हेतु तत्पर हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा भी अपने संबोधन मे उपस्थित ग्रामीणों से अपील किया कि आप सभी को जो भी समस्या हो उसकी जानकारी उनके समक्ष रखे, आवशयकता पडने नंबर 112 डायल करें। उनके द्वारा GOOD POLICING को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता जताई गई।
उक्त अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात का सीधा प्रसारण किया गया। साथ ही सुखा नशा एवं शराब बंदी पर आधारित नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया गया। प्रातः 07:00 बजे पंचायत मे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमे काफी संख्या मे ग्रामीण शामिल हुए।
शिविर मे जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार द्वारा बताया गया कि पंचायत राज विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को जिले सभी ग्राम पंचायत मे पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसके परिप्रेक्ष्य मे माह जून, 2026 मे 28 जून, 2026 दिन रविवार को किया गया है।
ग्राम पंचायत ग्रामीण समुदाय की भागीदारी के माध्यम से 2030 तक सतत् विकास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कृत संकल्प है। सतत् विकास लक्ष्य के कुल 17 लक्ष्य है जिसे 9 थीमों में समाहित किया गया है इन 9 थीमों में समाहित विषयों के विकास से ही ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र एवं सतत् विकास किया जा सकता है। यह तभी संभव होगा जब पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों, ग्राम सभा के सदस्यों, महिलाओं, युवाओं एवं अन्य हितधारकों की भागीदारी एवं उनके बीच सार्थक संवाद सुनिश्चित हो सके।
आज के कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ ही जिले के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।उक्त पंचायत विकास दिवस मे श्री राजीव रंजन सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, घोसी, निर्देशक,डीआरडीए ,सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्रीमती पूनम कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री संजय कुमार, उत्पाद अधीक्षक, जहानाबाद, श्री दिलीप कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुश्री अकांक्षा गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, काको,मुखिया, ग्राम पंचायत अमथुइ मेराज अहमद उर्फ़ सुड्डू, जिला अध्यक्ष, जदयू श्री प्रो. सुनिल कुमार सिन्हा, जिला अध्यक्ष, भाजपा श्री धीरज कुमार सहित अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
#पंचायत_विकास_दिवस
Information & Public Relations Department, Government of Bihar