स्वर्गीय गोविंद सिंह लोधा के परिवार को न्याय दिलाने के लिए बमोरी थाने का घेराव, प्रशासन से मांगों पर बनी सहमति दिया अल्टीमेट
31 अगस्त गुना, मध्यप्रदेश। स्वर्गीय बहादुर वीर गोविंद सिंह लोधा जी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 31 अगस्त को मध्यप्रदेश के गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र में लोधा समाजजनों ने एकजुट होकर प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं।
अखिल भारतीय लोधा महासभा राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सामाजिक सहयोग का भरोसा दिलाया। समाज की ओर से प्रशासन के समक्ष विभिन्न मांगें रखी गईं। इनमें स्वर्गीय गोविंद सिंह लोधा जी की स्मृति में उनके गांव में ग्रामवासियों एवं ग्राम पंचायत की सहमति से उनके नाम पर शिलालेख/स्मारक बनाए जाने की मांग प्रमुख बहुत जल्द बना दिया जाएगा।
प्रशासन के साथ हुई चर्चा में तीन दिन पूर्व ही कार्यवाही करने पर सहमति बनने की बात सामने आई। समाजजनों ने स्पष्ट कहा कि यदि तय मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं होती है, तो लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आगे आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर राजस्थान के विभिन्न जिलों से समाज के पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
झालावाड़-अकलेरा से राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भंवर लाल जी लोधा, प्रदेश मंत्री भरत सिंह लोधा, प्रदेश मंत्री रामकल्याण लोधा (लाइनमैन), समाजसेवक राधेश्याम जी लोधा एवं नवल सिंह जी लोधा उपस्थित रहे।
चित्तौड़गढ़ से अखिल भारतीय लोधा महासभा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रकाश लोधा एवं समाजसेवक नारू जी लोधा ने सहभागिता की।
कोटा से जिला अध्यक्ष मुकेश लोधा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र जी लोधा एवं प्रदेश प्रचार मंत्री मोडू लाल जी लोधा उपस्थित रहे।
जयपुर से प्रदेश कोषाध्यक्ष बुद्धि प्रकाश जी लोधा, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकपूर जी लोधा, समाजसेवक सोहन पाल जी लोधा, राजेंद्र जी लोधा एवं पूर्ण सिंह जी लोधा शामिल रहे।
वहीं छबड़ा-बारां से समाजसेवक रूप सिंह जी लोधा भी प्रतिनिधिमंडल के साथ साथ परिवार क्षेत्र के आसपास के ग्रामवासी मौजूद रहे।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ समाज पूरी मजबूती से खड़ा है और न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।
अंत में अखिल भारतीय लोधा महासभा राजस्थान ने मध्यप्रदेश एवं राजस्थान सहित देशभर के सभी क्षत्रिय लोधा समाजजनों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस मामले में एकजुटता दिखाते हुए पीड़ित परिवार का साथ दिया।
#mpower #मोहनयादवजी #मोहनयादव
CMO Rajasthan PMO India# #MOHANYADV #MPNews #mppolice #MP