पर्युषण महापर्व पर भगवान की भव्य आंगी रचाई, सतखण्डा में महावीर स्वामी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
निम्बाहेड़ा। पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर सतखण्डा स्थित जैन मंदिर में भगवान की आकर्षक एवं मनमोहक अंगी रचना की गई। मंदिर को फूलों, पत्तियों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पर्युषण पर्व के दौरान मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। भगवान की भव्य आंगी रचना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इसी अवसर पर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव भी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के दौरान भगवान महावीर स्वामी के जीवन एवं उनके द्वारा दिए गए अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और जीव मात्र के प्रति करुणा के संदेश को याद किया गया।
श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी के जयकारे लगाए तथा सुख-शांति एवं विश्व कल्याण की मंगलकामना की।