चारा काटने वाली मशीन के इंजन में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
शाहजहांपुर:पुवायां थाना क्षेत्र के ककरौआ जपती गाँव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ चारा काटने वाली मशीन के इंजन में साड़ी फंसने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला चारा काटने की मशीन के पास काम कर रही थी, उसी दौरान उसकी साड़ी अचानक मशीन के इंजन की चपेट में आ गई। इस भयानक हादसे में महिला की जान चली गई। घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है।
Hardoi, Hardoi | Nov 9, 2026